नई दिल्ली। प्रमुख त्यौहार दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है और भीड़ की वजह से लंबे सफर में जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधाओं के किए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए नया टाइमटेबल बनाया है, जिसके तहत 500 ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया गया है।

इनमें ज्यादातर ट्रेनों साधारण श्रेणी की हैं और इसके चलते आम लोगों का सफर सुगम और रफ्तार भरा हो सकेगा। रेलवे ने 65 जोड़ी यानी 130 ट्रेनों को सामान्य श्रेणी से हटाकर सुपरफास्ट का दर्जा दे दिया है। इन ट्रेनों की स्पीड में 10 से 70 मिनट तक का इजाफा किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन ट्रेनों को पहले के मुकाबले 10 से 70 मिनट तक का समय कम लगेगा। 1 अक्टूबर से रेलवे का यह नया टाइम टेबल लागू हुआ है।

See also  MP Salary Hike: सांसदों और पूर्व सांसदों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी, जानें अब कितना हुआ वेतनमान

रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों की स्पीड में औसतम 5 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। इससे ज्यादा ट्रेनों को चलाने के लिए थोड़ा स्पेस मिल सकेगा। रेलवे ने बीते एक साल में अपने टाइम टेबल और ट्रेनों के समय पर पहुंचने के रिकॉर्ड को भी बेहतर किया है। कोरोना काल में पटरियों के विस्तार और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के चलते यह संभव हुआ है। रेलवे के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में 84 फीसदी ट्रेनों ने समय पर अपना सफर पूरा किया है। इससे पहले 2019-20 में यह आंकड़ा 75 फीसदी का ही था। भारतीय रेलवे की ओर से 3,240 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनमें गतिमान एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दूरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा रेलवे की ओर से 3,000 पैसेंजर ट्रेनों और 5,650 उपनगरीय ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है। हर दिन भारत के रेल नेटवर्क पर करीब 2.2 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। रेलवे का कहना है कि स्पीड में इजाफा करने से लोगों का ट्रैवल टाइम कम होगा। इसके अलावा पटरियों पर अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने के लिए जगह भी मिल सकेगी। बता दें कि रेलवे की ओर से हर साल टाइम टेबल की समीक्षा की जाती है और नया शेड्यूल जारी किया जाता है। इसी के तहत 1 अक्टूबर से नया शेड्यूल जारी किया गया है।

See also  Trump threatens BRICS countries: ब्रिक्स देशों को ट्रम्प की धमकी, अब देना होगा 10% एक्स्ट्रा टैरिफ, भारत पर क्या होगा असर, पढ़ें पूरी खबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।