टीआरपी डेस्क। ब्रिटेन की प्रसारक कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में FEMA के तहत केस दर्ज किया है।

जांच एजेंसी के एक अधिकारिक सूत्र ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर आज गुरुवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा विनिमय में कथित उल्लंघन के लिए बीबीसी इंडिया के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (Foreign Exchange Management Act, FEMA) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले फरवरी में, आयकर विभाग ने नई दिल्ली, मुंबई में BBC के परिसरों में सर्वे किया था। टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई इंटरनेशनल टैक्सेशन और ट्रांसफर प्राइसिंग अनियमितताओं के आरोपों को लेकर की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  साल में कम से कम 100 दिन अपने परिवार के साथ रह सकेंगे सुरक्षाबलों के जवान: अमित शाह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।