नए साल से पहले दूध की कीमत ने दिया झटका... मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

टीआरपी डेस्क। नए साल से पहले आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। दिग्गज डेयरी कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें कल यानी 27 दिसंबर से लागू होंगी। कंपनी ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने नवंबर माह में दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए थे। 

नई कीमतें लागू होने के बाद, अब कल से दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं, डबल-टोंड दूध 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। आपको बता दें कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित होगा। 

क्यों बढ़ी दूध की कीमत?

आपको बता दें कि साल 2022 में मदर डेयरी ने पांच बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी द्वारा प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ दूध सप्लाई किया जाता है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।