पंजाब के राज्‍यपाल से मिले भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा किया पेश

टीआरपी डेस्क। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्‍होंने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कहा कि उनके पास अच्‍छी कैब‍िनेट होगी।

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, ‘मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा तो मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा।’ उन्‍होंने कहा कि शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे।

See also  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को हुआ कोरोना

अरव‍िंंद केजरीवाल को भी भेजा गया है आमंत्रण

भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। आप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक रविवार को मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

व‍िधायक दल का नेता चुने जाने पर क्‍या बोले भगवंत मान

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि मेरी आप सभी से एक विनती है कि अहंकार मत करना, जिसने वोट नहीं दिया, उसका भी काम करना। आप पंजाबियों के विधायक हो, सरकार पंजाबियों ने बनाई है। मान ने कहा कि पुलिसकर्मियों की किसी भी गलत हरकत को लेकर वह बहुत स्ट्रिक्ट रहूेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमें वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे हैं। जीतकर यह नहीं कहना कि चंडीगढ़ आओ। कोई भेदभाव नहीं करना, अरविंद केजरीवाल का भी यही मैसेज है।

See also  आधी रात राज्यसभा में भी G Ram G मंजूर, विपक्ष ने रातभर संसद में दिया धरना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।