टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आज शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने बिभव कुमार को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बिभव कुमार को 18 मई को स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कुमार को उसी दिन देर रात कोर्ट में पेश किया गया था।

बता दें कि दिल्ली पुलिस कुमार को उनके आईफोन से डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई ले गई थी। कथित तौर पर कुमार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने मुंबई में अपना फोन फॉर्मेट कर दिया था। मोबाइल डेटा की रिकवरी को पुलिस अहम मान रही है क्योंकि इससे मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

See also  नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही देश को स्वतंत्र सुरक्षा नीति मिली: गृहमंत्री अमित शाह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।