टीआरपी डेस्क। आप सांसद स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने बिभव कुमार की अर्जी का खारिज कर दिया है। यानी अब उन्हें जेल जाना होगा।

बता दें कि दिल्ली पुलिस को आज इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं। विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था। कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को सिविल लाइन थाने लेकर गई थी। इसके कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इस दौरान विभव कुमार की वकील करण शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।

See also  नई पहल: केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह कल, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को न्योता

बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई और शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए, जिसमें विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी। हालांकि, मामले के पांच दिन बाद बिभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।