स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन ! इस कंपनी की सभी दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक, कफ सिरप से हुई थी बच्चों की मौत

नई दिल्ली। उज्बेकिस्तान में भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने सख्ती करते हुए मैरियन बायोटेक की सभी दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खांसी की दवाई डॉक-1 मैक्स में अशुद्धि की रिपोर्ट के मद्देनजर मैरियन बायोटेक की सभी दवाओं के उत्पादन को 29 दिसंबर रात से रोक लगा दी है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

बता दें कि उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की कथित तौर पर खांसी की दवाई से मौत के बाद से ही नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक संदेह के दायरे में है। साथ ही केंद्र की सरकार ने उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत को इंडियन कफ सिरप से जोड़ने के बाद मृत बच्चों को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

See also  उप्र में दिखी जागरूकता, 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत वोट पड़े

मांडविया ने बताया कि खांसी की दवा के नमूने लिए गए हैं और चंडीगढ़ स्थित रीजनल ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी (आरडीटीएल) को जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खांसी की दवाई डॉक -1 मैक्स में अशुद्धि की रिपोर्ट के मद्देनजर मैरियन बायोटेक की सभी दवाओं के उत्पादन को गुरुवार (29 दिसंबर) रात से रोक दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।