टीआरपी डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर इस इस्तीफे की जानकारी दी।

कैलाश गहलोत पार्टी के एक महत्वपूर्ण मंत्री थे और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के प्रभारी थे। गहलोत के इस्तीफे से पार्टी में हलचल मच गई है, खासकर उस समय जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इससे पहले भी कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है, लेकिन गहलोत का इस्तीफा खास इसलिए है क्योंकि वह दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं और पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थे।

केजरीवाल को पत्र में लिखा कि आप सरकार केंद्र सरकार से लड़ने में समय बर्बाद करती है। बता दें कि पिछले कुछ महीने में अभी तक दिल्ली सरकार के 2 मंत्रियों और 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।