bjp

टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई पश्चिम में भाजपा आईटी विंग के 13 पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी है। बीजेपी आईटी विंग के जिलाध्यक्ष अनबरासन कहते हैं, ‘मैंने सालों तक बीजेपी के लिए काम किया है। लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’

वहीं, रविवार को बीजेपी तमिलनाडु इकाई के आईटी सेल के प्रमुख सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद उन्होंने अन्नाद्रमुक के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी से मुलाकात की और उनकी पार्टी में शामिल हो गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।