टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा और इस तरह से पार्टी के साथ उनका 40 साल पुराना रिश्ता टूट गया।

मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस अलाकमान के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, “…प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है… इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया…”

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी पार्टी छोड़ी दूसरी ओर, लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।