बिग ब्रेकिंग- बेंगलूरु में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

नई दिल्ली/बेंगलूरु। भारत के कर्नाटक के बेंगलूरु शहर में आज ओमिक्रॉन स्ट्रेन से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन दो यात्रियों के संपर्क में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ओमिक्रॉन संक्रमित दोनों मरीज एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं। एक को पूरी तरह से टीका लगाया गया था और दूसरे को आंशिक रूप से टीका लगाया गया था। शीर्ष सरकार के सूत्रों के अनुसार, 66 वर्षीय रोगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। वहीं, 46 वर्षीय मरीज का यात्रा का कोई इतिहास नहीं रहा है। वह एक हेल्थ वर्कर हैं।

ओमिक्रॉन संक्रमितों में हल्के लक्षण: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ”ओमिक्रॉन से जुड़े सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में ऐसे सभी मामलों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उसके उभरते सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है।”

See also  कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर राज्यों को केंद्र का सख्त निर्देश, कहा-अस्पतालों को रिव्यू करने और दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक रखें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।