टीआरपी डेस्क। Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह (सोमवार) को सुनवाई के दौरान वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया है।

घटना के बाद वकील को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अदालत कक्ष से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह चिल्लाया कि ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे। ’ CJI गवई ने पूरी घटना के दौरान शांति बनाए रखी और कहा, “हम इससे विचलित नहीं होते, आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।” इस घटना के कारण कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए बाधित रही, जिसके बाद सत्र फिर से शुरू हुआ।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।