बिग ब्रेकिंग: उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त, 54 हजार 121 वोटों से जीते
बिग ब्रेकिंग: उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त, 54 हजार 121 वोटों से जीते

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ने 54 हजार से अधिक वोट पाकर जीत हासिल किया है। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

पहले दौर में करीब 3650 वोटों से आगे चल रहे धामी लगातार बढ़त बनाए रखा। 13thराउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी की जीत का ऐलान कर दिया गया। उपचुनाव में सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे।

See also  केंद्र में भाजपा बहुमत के साथ सरकार में रही, लेकिन हर वर्ग को धोखा दिया: पायलट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।