जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा के गुलशन चौक में आतंकवादियों पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे, बाद में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार इस आतंकी हमले में मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद नाम के दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद अस्पताल ले में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया आतंकियों की खोज की जा रही है इसके लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

इससे पहले शोपियां जिले में 8 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया कि शोपियां के चक-ए-चोलां नाम के गांव में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी की और सर्च अभियान भी चलाया। तब आतंकियों ने सुरक्षाबल जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ दिनभर चला और इसमें 3 आतंकी मारे गए। इन आतंकियों के नाम आमिर हुसैन, रईस अहमद और हसीब युसूफ हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।