Source - Google

नई दिल्ली : पूरे देश के साथ साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार और ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने अपनी बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बता दें कि वहीं दिल्ली में येलो अलर्ट जारी है जिसके चलते दिल्ली में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके तहत दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था।

शुक्रवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह के 5 बजे तर रहेगा कर्फ्यू

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू होने के बाद शुक्रवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह के 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बता दें की दिल्ली में अब तक 382 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कल सोमवार को दिल्ली में 4099 केस सामने आए थे। इसके साथ ही आज सुबह ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।