बड़ी खबरः प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 6 हजार से अधिक मरीज, 7 लोगों की मौत

टीआरपी डेस्क। Covid Cases in India: कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर एक बार बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 1,94,720 नए केस सामने आए हैं। देश में कोरोना की संक्रमण दर 11.05 फीसदी हो गई है।

नए वैरिएंट की बात करें तो देश में ओमिक्रॉन के मामले 4868 हो गए हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजस्थान में हैं। कुल टेस्टिंग की बात करें तो ICMR के मुताबिक, भारत में कल मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं 60,405 रिकवरी हुईं और 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

  • कुल मामले: 3,60,70,510
  • सक्रिय मामले: 9,55,319
  • कुल रिकवरी: 3,46,30,536
  • कुल मौतें: 4,84,655
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,53,80,08,200
  • ओमिक्रोन के मामले: 4,868

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।