Naxalite leader

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग और ऑब्जर्वर की बैठक शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस बैठक को चुनाव आयोग के अंतिम तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव किस तरह संपन्न करवाना है इससे जुड़े हुए तमाम बिंदुओं पर चर्चा जारी है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक चरण में चुनाव संभव है। जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान संभावना है। नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में पांचो राज्यों में हो जाएंगे चुनाव। सभी राज्यों की मतगणना एक साथ होगी। पांच राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव आयोग की बैठक में 900 पर्यवेक्षक शामिल। ऐसी भी खबरें आ रही है कि रविवार के बाद कभी भी आचार संहिता लगाई जा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Surajpur Land Dispute: सूरजपुर में भड़का जमीन विवाद, पथराव में DSP समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।