जयराम रमेश
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने संसद की स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वो पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी व वन एवं जलवायु पर स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। इस पद से उन्होंने बुधवार को अचानक इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। जयराम रमेश का कहना है कि सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण विधेयकों को स्थायी कमेटी के पास नहीं भेजा गया। ऐसे में उन्हें इस पद पर बने रहने में कोई महत्व नजर नहीं आता है। जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार संस्थागत तंत्रों को बेकार कर रही है। सरकार जानबूझकर महत्वपूर्ण विधेयकों को स्थायी कमेटी में नहीं भेज रही है। ऐसे में स्थायी समिति में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

See also  मोदी-ममता कोई फर्क नहीं, बंगाल में न तो BJP रहेगी और न ही TMC- अधीर रंजन चौधरी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।