टीआरपी डेस्क। आज दिल्ली और एनसीआर में अभी-अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके काफी तेज महसूस किए हैं। इन झटकों को महसूस करते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। यह झटके दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों में भी महसूस किए गए है

बता दें कि यह झटके पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के लाहौर और इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 7.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

दिल्ली में भूकंप के तेज झटके के कारण शकरपुर इलाके में बिल्डिंग गिर गई। राहत व बचाव कार्य के लिए दमकल की टीम निकल गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।