बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब-हरियाणा और जम्मू में ये झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

अफगानिस्तान से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में सुबह करीब 10.19 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी महसूस किए गए।

हालांकि राहत की खबर ये हैं कि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।