बड़ी खबरः 17 अक्टूबर को है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 19 को होगी मतगणना

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना तय हुआ है। वहीं, वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

ऐसी जानकारी आ रही है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग से पहले महाराष्ट्र के पूर्व CM पृथ्वीराज चौहान ने बगावती तेवर दिखाए थे। उन्हों ने स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस में कठपुतली अध्यक्ष बनाने की तैयारी है। ऐसा होता है तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद जानकारी दी कि CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी।

See also  CG Railway News : 10 ट्रेनें फिर रद्द, बिगड़ेगा दर्जनों ट्रेनों का शेड्यूल, रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।