बड़ी खबरः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हुईं AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड जारी है जांच

नई दिल्ली। अभी-अभी खबर आ रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण को आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। किन स्वास्थ्यगत समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।