टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में भीषण आग लग गई। यह घटना एम्स अस्पताल के एमरजेंसी बोर्ड की है। एम्स अस्पताल के एंडोस्कोपी वार्ड में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हैं। आग लगने की घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना सोमवार सुबह 11:54 बजे की है।

दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद सबसे पहले एमरजेंसी वार्ड में मौजूद सभी मरीजों को बाहर निकाला गया। उनको दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। मौके पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया।

See also  TMC के 100 नेता ED के निशाने पर, सुवेंदु अधिकारी ने सौंपी अमित शाह को भ्रस्टाचारियों की सूची

रोजाना आते हैं 12 हजार मरीज

आपको बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में रोजाना करीब 12,000 मरीज अपना इलाज करवाने के लिए जाते हैं। इस अस्पताल में वर्ष 2021 में भी भीषण आग लगी थी। करीब 26 गाड़ियों ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। हालत संभालने के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।