धर्मेंद्र गर्ग

टीआरपी डेस्क। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि सरकार सारे मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को प्रभार देगी। नए मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए हैं।

सभी रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद (Odisha New Ministers) की शपथ लेंगे। बता दें कि राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि पटनायक अपनी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि ओडिशा में 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य की कुल 146 विधानसभा सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी ने 113 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बंपर बहुमत पाया था। इसके अलावा बीजेपी 23, कांग्रेस 9 और लेफ्ट एक सीट जीती थी।

See also  छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत, क्योंकि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की आवाज सुनी : राहुल

नवीन पटनायक के नाम पर सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर होने का रिकॉर्ड है। 2000 में पहली बार नवीन के नेतृत्व में बीजू जनता दल की सरकार बनी थी। तब से चुनाव दर चुनाव पटनायक ने मिसाल कायम की। 2014 और 2019 की प्रचंड मोदी लहर में भी ओडिशा में नवीन पटनायक ने भारी बहुमत से सत्ता हासिल की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।