बड़ी खबरः राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पंजाब में युवक जबरन गले लगा

नेशनल डेस्क। पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी है कि इस दौरान, एक शख्स उनकी तरफ दौड़ा और उन्हें गले लगा लिया।

इसके अलावा जब राहुल बस्सी गांव में टी-ब्रेक के लिए जा रहे थे उस दौरान एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं।

जिसके फौरन बाद ही सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पीछे हटाया और उसको वहां से ले गए। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी यात्रा जारी रखी। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और आरोप लगाया कि इसमें चूक हो रही है।

पार्टी ने उनके लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। इस पर केंद्र और सुरक्षा बलों ने यह कहते हुए पलटवार किया कि राहुल ने खुद 2020 के बाद से 100 से अधिक बार अपने सुरक्षा कवच का उल्लंघन किया है। राहुल गांधी के पास वर्तमान में Z+ श्रेणी का सुरक्षा कवर है, जिसका अर्थ है कि आठ से नौ कमांडो 24×7 उनकी रखवाली कर रहे हैं।

See also  जेसीसी-जे की जाँच रिपोर्ट के बाद यूपी सोनभद्र में आदिवासियों के नरसंहार पर की कार्रवाई- अमित जोगी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।