टीआरपी डेस्क। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक आई तकनीकी समस्या के चलते पूरा नेटवर्क ठप हो गया है, जिससे एयरपोर्ट की सभी डिजिटल सेवाएं रुक गई हैं। नेटवर्क फेल होने की वजह से चेक-इन और बोर्डिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं फिलहाल मैन्युअल रूप से की जा रही हैं। इस असुविधा के चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत सक्रिय कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वर फेल होने की वजह से बोर्डिंग पास प्रिंट करने में भी दिक्कत आ रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों को राहत देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, और मैन्युअल मोड पर काम जारी है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

इस तकनीकी गड़बड़ी से न केवल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि विमानन कंपनियों को भी बड़ा झटका लगा है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और अकासा जैसी प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिससे वित्तीय नुकसान भी हो रहा है।

See also  महाराष्ट्र: नागपुर के बाद अब अकोला शहर में टोटल लॉकडाउन

आईटी विभाग की टीम नेटवर्क को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हवाई अड्डे के प्रशासन ने सभी विभागों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत इमरजेंसी मोड में काम करने का निर्देश दिया है। फिलहाल सर्वर क्रैश होने के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन तकनीकी टीम तेजी से कारणों का विश्लेषण कर रही है।

एयर इंडिया ने यात्रियों से की ये अपील
एयरपोर्ट पर थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क फेल होने से चेक-इन सिस्टम ठप हो गया, जिससे एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हुई। एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी। कंपनी ने कहा कि, सिस्टम अब बहाल हो चुका है, लेकिन हालात सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा। घटना रक्षाबंधन वीकेंड के भारी ट्रैफिक के बीच हुई, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई।

https://x.com/airindia/status/1954154946343141410

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।