बड़ी खबरः इस राज्य में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

बेंगलुरु। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का नया उप-स्वरूप सामने आने के बाद परामर्श कर्नाटक राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर राज्य के लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की अपील की है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करवाएं एवं रिपोर्ट आने तक घर में रहें।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक्सबीबी के अलावा नये उप-स्वरूपों बीक्यू.1 (अमेरिकी स्वरूप), बीए.2.3.20 जोकि बीए.2.75 और बीजे.1 से मिलकर बने हैं, के सामने आने और दिवाली तथा कन्नड़ राज्योत्सव के त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम जनता के लिए परामर्श जारी किया जाता है।’’

जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तत्काल डॉक्टरी सहायता लें, संभव हो तो अस्पताल पहुंचें। परामर्श में कहा गया है, ‘‘बंद जगहों, जहां एसी चल रहा हो, जिन जगहों पर वायु संचरण की पर्याप्त व्यवस्था ना हो या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क (एन-95 या मेडिकल मास्क) लगाएं। यह आवश्यक है कि सभी बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।’’

See also  LG ने पलटा केजरीवाल सरकार का फैसला, कहा- कोई भी करा सकता है दिल्ली में इलाज

विभाग ने लोगों से त्योहार घरों में मनाने और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही जिन लोगों को अभी तक टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) नहीं लगी है, उन्हें जल्दी इंजेक्शन लगाया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।