बड़ी खबरः पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अस्पताल में हुए भर्ती

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुर्दे की समस्या है। जिसके कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल उनका इलाज जारी है। चेन्नई में अयनंबक्कम अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

प्रह्लाद मोदी, जो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं, अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक दौरे पर हैं और उन्होंने मदुरै मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर और कन्याकुमारी देवी मंदिर का दौरा किया था।

बता दें कि प्रह्लाद मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी से छोटे हैं। वे पीएम मोदी से 2 साल छोटे हैं। प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में एक किराने की दुकान है और उनका एक टायर शोरूम भी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  उत्तरप्रदेश में शाह और उत्तराखंड में राजनाथ तय करेंगे मंत्रियों के चेहरे, अन्य प्रदेशों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।