बड़ी खबर- लखनऊ एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बहस के बाद धरने पर बैठे राहुल गांधी... भूपेश बघेल भी हैं साथ

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की लखनऊ एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बहस हो गई। जिसके बाद वे एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल अपनी गाड़ी से सीतापुर और लखीमपुर (Lakhimpur Kheri Violence) जाना चाहते हैं। मगर प्रशासन अपनी गाड़ी से ले जाने पर अड़ा है। एयरपोर्ट पर हंगामे के बीच राहुल ने आरोप लगाया कि ये लोग जबरदस्ती अपनी गाड़ी से ले जाना चाहते हैं जबकि मैं अपनी गाड़ी से जाना चाहता हूं।

राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी बैठे हैं। इस दौरान भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि अगर प्रशासन हमें जाने की अनुमति दे रहा है तो हम सिर्फ अपनी गाड़ियों में जाएंगे, किसी कैद में नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।