जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्र्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि उनपर कुछ देर पहले ही ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जयपुर के मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसी खबर है कि गोगामेड़ी के गनमैन पर भी हमला किया गया है।

खबरें हैं कि बदमाश सुखदेव गोगामेड़ी और उनके गनमैन नरेन्द्र को मारी गोली मार कर भाग गए। बदमाशों ने घर में कूदकर इस घटना को अंजाम दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां गोगामेड़ी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह घटना श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की है। बता दें कि इससे पहले लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में दी धमकी भी दी थी। तब इस संबंध में गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन भी दिया था। खबरों के अनुसार दो लोग स्कूटी पर आए थे जिन्होंने गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर दो राउंड फायर किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।