यासीन मलिक

टीआरपी डेस्क। कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया है। NIA कोर्ट ने यासीन मलिक को दोषी करार दिया है। 25 मई को सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि यासीन मलिक ने खुद ही बीते दिनों कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात को स्वीकार किया था। बता दें कि यासीन ने UAPA के तहत लगी धाराओं को भी स्वीकार कर लिया था।

यासीन मलिक ने कोर्ट में कहा कि वह यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी गतिविधि), 17 (आतंकवादी गतिवधि के लिए धन जुटाने), 18 (आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने), व 20 (आतंकवादी समूह या संगठन का सदस्य होने) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 124-ए (देशद्रोह) के तहत खुद पर लगे आरोपों को चुनौती नहीं देना चाहता।

वहीं इस मामले में पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि यासिन मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। मलिक के तिहाड़ जेल में कैद होने पर भी पाकिस्तान की सरकार परेशान नजर आ रही है। उसने भारत पर कश्मीरी नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि यासिन मलिक का जेल में स्वास्थ्य खराब है और उसे इलाज नहीं दिया जा रहा है।

See also  Share Market : भारतीय बाजार के साथ अडानी के शेयरों में भी आया उछाल, अपर सर्किट के साथ हो रहा कारोबार

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता ने कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपों के लिए दोषी ठहराया था। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह मलिक के खिलाफ लगाए गए अपराधों के लिए सजा की मात्रा के संबंध में दलीलें सुनेंगे। मलिक पर आतंकवादी अधिनियम, आतंकवादी अधिनियम के लिए धन जुटाना,  आतंकवादी कृत्य करने की साजिश, और आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने, आपराधिक साजिश और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा देशद्रोह का धारा 120-बी के तहत आरोप लगाया गया है। मलिक ने कथित तौर पर अदालत के समक्ष आरोपों का विरोध नहीं किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।