बड़ी खबरः मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का सर्वर हुआ डाउन, कई हवाई सेवाएं हुई प्रभावित…यात्रियों की लगी भीड़

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का सिस्टम गुरुवार को ब्रेक डाउन हो गया। इससे कई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। सिस्टम ठप होने के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा है कि सिस्टम को दुरुस्त करने पर काम चल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में गुरुवार को सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।

हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का कहना है कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सर्वर डाउन होने के कारण भीड़ सामान्य से थोड़ी अधिक है। हालांकि इस भीड़ को मैनेज किया जा रहा है। साथ ही यह एयरपोर्ट पर और कोई अव्यवस्था नहीं है क्योंकि मैनुअल पास जारी किए जा रहे हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।