नितिन गडकरी

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जयेश पुजारी के आतंकी संबंध होने के सबूत मिले हैं। इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी, मंगलुरु का जयेश पुजारी, जो वर्तमान में जेल में है, आतंकवादी अफसर पाशा के संबंध में है, जो 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, पाशा, जो वर्तमान में बेलगावी की हिंडालगा जेल में बंद है, का संबंध लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से है।

जांच में आगे पता चला कि पुजारी ने पाशा के साथ मिलीभगत और योजना बनाकर कॉल की थी। महाराष्ट्र स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी इकट्ठा करने के लिए हिंडालगा जेल का भी दौरा किया था। पुजारी ने 14 जनवरी को केंद्रीय मंत्री को पहली कॉल की और 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसने रंगदारी नहीं देने पर गडकरी के जन संपर्क कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी।

महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की और हिंडालगा जेल में कॉल का पता लगाया। उसने 21 मार्च को फिर से गडकरी के जन संपर्क कार्यालय में फोन किया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुजारी को 28 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस मामले को लेकर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।