टीआरपी डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव हो गया है। जहां पहले एक अक्टूबर को चुनाव होना था। वहीं, अब मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। ज्ञात हो कि चुनाव की तारीख से पहले और बाद में छुट्टियों के कारण वोटिंग प्रतिशत कम होने की आशंका थी। जिसके बाद भाजपा ने चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा।

बता दें कि भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव करने का अनुरोध आयोग से किया था। इसके बाद आयोग ने तारीखों में बदलाव किया गया है।  

निर्वाचन आयोग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।