टीआरपी डेस्क। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग पहलवान मामले में कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है। इस तरह से सांसद बृजभूषण सिंह को पॉक्सो मामले में बड़ी राहत मिल गई है।

छह महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण मामले में दस्तावेज तैयार करने में विलंब हो जाने के कारण बुधवार को आरोपपत्र दायर नहीं किया जा सका। पुलिस ने बुधवार शाम तक हर हाल में आरोपपत्र दायर करने का निर्णय लिया था लेकिन दस्तावेज तैयार न हो पाने के कारण अब गुरुवार को आरोपपत्र दायर किया जा रहा है।

बता दें कि पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक महिला पहलवान ने खुद को नाबालिग बताकर भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस द्वारा पहले धारा 161 के तहत बयान दर्ज करने पर उसने खुद को नाबालिग बताया था। उसके बाद धारा 164 के तहत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में भी उसने खुद को नाबालिग बताया था।

See also  कोरोना वायरस से अलर्ट करने वाला रिंगटोन, जानें इस रिंगटोन का क्या है खास संदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।