टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने इस मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की थी। अदालत ने इस पर झारखंड सरकार और भाजपा नेता नवीन झा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामला 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले चाईबासा में दिए गए राहुल गांधी के भाषण से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अमित शाह के लिए कथित तौर पर हत्यारा शब्द का इस्तेमाल किया था। भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने निचली अदालत की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देते हुए कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

See also  कांग्रेस सरकार राज्यपाल पद के विरुद्ध हाई कोर्ट जाती है... फिर उनके अभिभाषण में अपना गुणगान करवाती है- बृजमोहन

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों से जवाब प्राप्त करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।