टीआरपी डेस्क। Bihar Election Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में लोगों का जोश दिखा रहा है। इसी बीच एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब RJD के एक नेता भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। इस नेता ने कहा कि उनका यह कदम ग्रामीण और किसान मतदाताओं के बीच लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश देना है। उनका यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

मतदान के दौरान आसपास के लोग और समर्थक उनके साथ आए और मतदान केंद्र तक उनका उत्साहवर्धन किया। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यह घटना चुनावी उत्साह और ग्रामीण मतदाताओं के बीच लोकतंत्र में भागीदारी की अनोखी झलक के रूप में देखी जा रही है।

11 बजे तक राज्य भर में 27.65% मतदान दर्ज

पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक पूरे राज्य में 27.65% वोटिंग दर्ज की गई। सभी जिलों में सबसे ज्यादा मतदान सहरसा में हुआ, जबकि सबसे कम मतदान पटना में दर्ज किया गया।

See also  Covid Vaccine in India: विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कल से, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ , रायपुर में वार्डबॉय रामप्रसाद व डाॅ. परगनिहा को लगेगा पहला टीका

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कई सियासी दिग्गजों की किस्मत तय होगी। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 अन्य मंत्री शामिल हैं।

EVM खराबी के तनाव में PO हुए मूर्छित

Bihar Election Voting : मुजफ्फरपुर के सरैया में बूथ क्रमांक 331 में मतदान 1 घंटा 10 मिनट विलंब से शुरू हुआ। EVM खराब होने के कारण पूरा सेट बदला गया। उसके बाद पुनः परेशानी हुई इसी घबराहट में PO शशि शेखर मूर्छित होकर गिर गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। EVM खराबी के तनाव को PO नहीं झेल पाए और मूर्छित होकर गिर पड़े।