टीआरपी डेस्क। Bihar NDA Candidate : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना की सियासत पूरी तरह गर्म है। NDA की ओर से आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, BJP के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान सहित शीर्ष नेतृत्व आज दिल्ली से रवाना होंगे और उनके पटना पहुंचने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की जाएगी।

बीती शाम हुई थी BJP चुनाव समिति की बैठक

बीती शाम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

बैठक में ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सहमति बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे है कि BJP अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की अटकलें तब और तेज हो गई जब केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली के लिए रवाना हुए।

See also  केंद्रीय सूचना आयोग का खुलासा: दिल्ली हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आरटीआई आवेदन खारिज करने में सबसे आगे

महागठबंधन में समीकरण भी तय करने की जुगत

उधर, महागठबंधन ने भी सीट बंटवारे को लगभग फाइनल कर लिया है। राजद (RJD), कांग्रेस और वाम दलों (CPI-ML, CPI, CPM) के साथ-साथ मनोज सहनी की VIP पार्टी भी आज अपने पत्ते खोल सकती है। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन की ओर से भी जल्द उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

जन सुराज की दूसरी लिस्ट भी हो सकती है जारी

वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से भी दूसरी लिस्ट जारी किए जाने की चर्चा है। प्रशांत किशोर कैंपेन के करीबी सूत्रों के अनुसार, आज शाम या कल सुबह तक नई सूची जारी हो सकती है, जिसमें 30 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, साथ ही यह भी ऐलान हो सकता है कि प्रशांत किशोर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।