Bihar News Bahubali leader and former MP Anand Mohan released from jail, was imprisoned for life in murder of DM G. Krishnaiah
Bihar News Bahubali leader and former MP Anand Mohan released from jail, was imprisoned for life in murder of DM G. Krishnaiah

पटना/सहरसा। Bihar News: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह जेल से रिहा हो गया है। सारी औपचारिका पूरी होने के बाज आज (गुरुवार) सुबह 4.30 बजे सहरसा जेल से बाहर आया। गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी.कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद उम्रकैद की सजा काट रहा था।

Bihar News: आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार सरकार की आलोचना हो रही है। वहीं, नीतीश सरकार के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है और अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की गई है।

Bihar News: बता दें पूर्व सांसद बुधवार को पेरोल समाप्त होने पर जेल गए थे। इससे पहले अपने बेटे चेतन की सगाई के मौके पर जेल से बाहर आए थे। इस बीच नीतीश सरकार ने उनके पूर्ण रिहाई का आदेश दिया।

Bihar News: सरकार ने आनंद मोहन सिंह सहित 27 दोषियों को रिहा करने की अनुमति देते हुए जेल नियमों में संशोधन किया था। वह 1994 में DM जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

See also  Tokyo Olympics : भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी, मैरीकॉम ने जीता पहला मुकाबला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।