मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है। केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी  कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। हमलावरों गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी के लिए लगाए गए बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा ने करीब सुबह 11.30 बजे सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन में 150-200 कार्यकर्ता शामिल थे। करीब 1 बजे कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास के बाहर तक पहुंच गए।

See also  Indian Railways: त्योहारों के सीजन में रेलवे यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चलेंगी 266 स्‍पेशल ट्रेनें

उन्होंने दरवाजे पर पेंट फेंका और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इन पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा ने यह प्रदर्शन केजरीवाल के विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए बयान के खिलाफ रखा गया था। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।