Source - Google

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पेशे से प्रोफेसर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,313 से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तापसी रॉय को हराया। उन्हें 96,961 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वद्वी तापसी रॉय ने 92,648 वोट हासिल किये। बता दें कि तापसी जम्मू-कश्मीर में 2021 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान की पत्नी हैं।

बता दें कि भाजपा के बिष्णु पद रे ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और 25 जुलाई को उनके निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था और 78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

त्रिपुरा की दोनों सीटें BJP ने जीतीं

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को भारी अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की।

See also  घमंडी भाजपा की गुंडागर्दी अब बर्दाश्त से बाहर-सीएम केजरीवाल

इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं. हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है. देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।