बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के सतारा जिले से बीजेपी विधायक ए जयकुमार गोरे की कार के भीषण हादसे के शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। गहरी खाई में कार के गिरने के कारण विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई।

संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।” उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। विधायक को उपचार के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।