BJP सांसद मेनका गांधी कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित आवास में हुई क्वारंटीन
BJP सांसद मेनका गांधी कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित आवास में हुई क्वारंटीन

सुल्तानपुर। कोरोना वायरस लगातार उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में अब सुलतानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते मेनका दिल्ली स्थित आवास में क्वारंटीन हो गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, वे अपनी कोरोना जांच करा लें।

एंटीजन टेस्ट में मेनका गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सांसद के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने फोन पर उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बता दें कि बीजेपी सांसद महीने में कम से कम एक दो बार जिले के दौरे पर रहती हैं, मेनका जिले में लगातार विकास कार्य कराने को लेकर हमेशा तत्पर रहती हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने सुल्तानपुर वासियों के लिए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू करवाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।