TRP Desk : देशभर में चल रहे उपचुनाव की मतगणना में उत्तर प्रदेश के 2 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इनमें रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। जो दोनों समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। इन दोनों स्थानों पर भाजपा ने इस बार समाजवादी पार्टी को कड़ी टक्कर दी और इसी के बाद रामपुर में भाजपा ने 42 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीं अगर आजमगढ़ सीट की बात करें तो वहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव लगभग 15 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरुआत में सपा थी आगे

सुबह से ही रामपुर और आजमगढ़ के रुझान उतार-चढ़ाव भरे रहे। शुरुआती दौर में समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से काफी आगे नजर आ रही थी। लेकिन परिणाम सामने आते आते भारतीय जनता पार्टी आगे हो गई। जहां रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी का मोहम्मद वसीम राजा को हराकर लगभग 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से 15 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

See also  बड़ी खबर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे रायपुर, कहा- कांग्रेस नेताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर