भाजपा कार्यकर्ता ने मतदान केंद्र के पास कर ली आत्महत्या, पार्टी बोली- धमका रही थी टीएमसी
भाजपा कार्यकर्ता ने मतदान केंद्र के पास कर ली आत्महत्या, पार्टी बोली- धमका रही थी टीएमसी

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल का दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान लगातार हिंसा का दौर भी जारी है। डेबरा से लेकर केशपुर तक भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ चुके हैं। वहीं, पश्चिमी मिदनापुर में टीएमसी के एक कार्यकर्ता की हत्या भी हो गई। इस बीच नंदीग्राम में मतदान केंद्र के पास भाजपा के एक कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली।

इस बीच भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी लगातार उस कार्यकर्ता को धमका रही थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। बता दें कि बंगाल में आज (1 अप्रैल) नंदीग्राम समेत कुल 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान नंदीग्राम के बथुआबाड़ गांव में 28 नंबर बूथ के पास भाजपा कार्यकर्ता ने खुदकुशी कर दी। कार्यकर्ता की पहचान उदय शंकर के रूप में हुई। 

समसाबाद में भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि समसाबाद में भाजपा के एक कार्यकर्ता को पीटा गया। वहीं, कंचन नगर इलाके में एक कार्यकर्ता ने टीएमसी की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, चुनाव शांतिपूर्ण हो रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।