बीजेपी नेता

टीआरपी डेस्क। भाजपा ने चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा सह प्रभारी होंगे। महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव प्रभारी बनाए गए हैं। अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी है। हरियाणा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभार दिया गया है।

पूर्व सीएम विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया है। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी प्रभारी बनाए गए हैं।

See also  दिल्ली में कोहरे व शीतलहर से यातायात एवं उड़ानें प्रभावित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।