यहां भाजपा के राज्यसभा सांसद का हुआ विरोध, गाड़ी के शीशे भी तोड़े... पुलिस को बचाव में करना पड़ा लाठीचार्ज

टीआरपी डेस्क। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का शुक्रवार को हिसार में भारी विरोध हुआ। वे नारनौंद में विश्वकर्मा समाज की धर्मशाला का शिलान्यास करने पहुंचे थे। जैसे ही किसानों को इसकी भनक लगी तो किसानों में मौके पर पहुंचकर उन को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

जिसके बाद विरोध कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हुए हैं और कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस और किसानों के बीच कई बार हल्की झड़प भी हुई । किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थेस लेकिन किसानों की संख्या ज्यादा होते हुए पुलिस उन पर कंट्रोल नहीं कर सकी। 

उग्र किसानों ने सांसद की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सांसद ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया है वह उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।  पुलिस ने इस मामले में कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। 

See also  SUSPENDED : DMF के फण्ड से कराया गया गुणवत्ताहीन कार्य, चर्चित सब इंजिनियर को कलेक्टर ने कर दिया SUSPEND

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।