टीआरपी डेस्क। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 12 बजे का है। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि मंदिर के पास हुए ब्लास्ट से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। घटना के चंद मिनटों के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि विस्फोट के प्रभाव से पार्किंग क्षेत्र और पास के रेस्तरां की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बम विस्फोट की किसी भी थ्योरी से इनकार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बगैर मास्क और थूकते पकड़े जाने पर जेब होगी ढीली, 6 माह के लिए नियम लागू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।