टीआरपी डेस्क। दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त एक बार फिर हड़कंप मच गया, जब दुबई जानेवाली एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार (17 जून) को सुबह 9.35 बजे आईजीआई एयरपोर्ट स्थित DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) कार्यालय में एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिल्ली से दुबई की उड़ान के अंदर बम होने की धमकी दी गई थी।

दिल्ली पुलिस को जैसे ही धमकी भरा मेल आया, इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। फ्लाइट की जांच की गई लेकिन पुलिस को इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब इस मामले में पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आखिर यह धमकी भरा मेल किसने भेजा?

See also  भारत-रूस-चीन मिलकर देंगे डॉलर को चुनौती, क्या अमेरिका की दादागिरी होगी खत्म ?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।