टीआरपी डेस्क। Bomb Threat : स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच आज (शनिवार) सुबह राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीएस द्वारका ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्कूल बसें, निजी वैन और कैब को तत्काल रवाना कर दिया गया, जबकि जिन छात्रों को निजी बसों से लाया गया था, उनके अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अपने बच्चों को स्कूल या निर्धारित पिकअप पॉइंट से घर ले जाएं।

Bomb Threat : स्कूल परिसर को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं और पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है।

See also  आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धमकी देने वाला आरोपी शिमला से गिरफ्तार

डीपीएस द्वारका द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि “अपरिहार्य कारणों के चलते स्कूल को आज बंद किया जा रहा है और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। “फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।